अमित कुमार,समस्तीपुर: रहिमाबाद पंचायत के बहादुरनगर ब्रहमस्थान के पास अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा( खेग्रामस) का प्रथम प्रखंड सम्मेलन संपन्न हुआ।अध्यक्षता तीन सदस्यीय अध्यक्षमंडली क्रमश: प्रभात रंजन गुप्ता, राजदेव प्रसाद सिंह, मो० एजाज ने किया।
सम्मेलन को बतौर मुख्य वक्ता भाकपा माले प्रखंड सचिव सह इनौस जिला अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने किया।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार केंद्र सरकार के नक्शेकदम पर चल रही है।मनरेगा में लूट- भ्रष्टाचार व्याप्त है।
मजदूरों के साथ हकमारी की जा रही है।गरीबों की योजनाओं में खुल्लमखुल्ला भ्रष्टाचार है।भूमिहिनों को भूमि, सरकारी जमीन पर बसे भूमिहिनों को पर्चा, शौचालय, आवास, पेंशन के लिए टहलाया जा रहा है।
दलित- गरीबों की मान- सम्मान से खिलबाड़ किया जा रहा है।बटाईदार किसान परेशान हैं।ऐसे में संगठन को मजबूत कर आंदोलन ही मात्र एक समाधान बचा है।सम्मेलन को मो० अफरोज, मुंशीलाल राय, ब्रहमदेव प्रसाद सिंह, बासुदेव राय, संजय शर्मा, शिव कुमार, सोनिया देवी, शिवबालक पासवान समेत अन्य दर्जनों मजदूर नेताओं ने सम्मेलन को संबोधित किया।
मौके पर 9 सदस्यीये प्रखड कमिटी का चुनाव सर्वसम्मति से किया गया।देवेन्द्र साह, अरूण शर्मा, अनिता देवी सदस्य तथा प्रभात रंजन गुप्ता प्रखंड अध्यक्ष, राजदेव प्रसाद सिंह प्रखंड सचिव, मो० ऐजाज प्रखंड उपाध्यक्ष, रामसेवक पासवान सहसचिव एवं सुशील कुमार कोषाध्यक्ष चुने गये।
बतौर अध्यक्ष प्रभात रंजन गुप्ता ने उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए कहा कि गाँव, टोला में संगठन खडा कर खेग्रामस को मजबूत कर संघर्ष के बदौलत ही जित हासिल किया जा सकता है।
पटना में 1 मई को जनाधिकार यात्रा के दौरान जनाधिकार सभा में 2 सौ लोगों की भागीदारी दिलाने की घोषणा की।